मुंशीपुलिया से गोमती नगर वेंडिंग ज़ोन जाने का रास्ता: ऑटो, बाइक और कैब का खर्चा

आज मैं मुंशीपुलिया चौराहे से गोमती नगर के वेंडिंग ज़ोन क्षेत्र में जाऊँगा जो काफी मशहूर है अपने खाने-पीने के सामान के लिए और इस सफर में आपको और भी कई चीज़ें देखने को मिलेंगी जो मेरे और आपके सफर को और मज़ेदार और सुहाना बना देंगी।

इस सफर में हम पॉलिटेक्निक चौराहा, Wave Mall जो एक सिनेमा हॉल भी है जैसी कई जगहों के बारे में जानेंगे और यह सफर मैं ऑटो से पूरा करूँगा। लेकिन मैं आपको ऑटो बुकिंग और बाइक राइड जैसी Rapido, Uber जैसी सेवाओं का भी किराया बताऊँगा और यह भी बताऊँगा कि आपको किससे जाना चाहिए और कौन सा तरीका सबसे सुरक्षित और आसान है।

munshipuliya chauraha lucknow

मुंशीपुलिया से वेंडिंग ज़ोन जाने पर पहला चौराहा: पॉलिटेक्निक चौराहा

polytechnic chauraha

सबसे पहले मैं एक ऑटो लूँगा जो आपको मुंशीपुलिया पर मिल जाएगा जिसके लिए आपको Canara Bank Lucknow के सामने खड़े होकर ऑटो पार्किंग में जाना होगा जो मंदिर के बगल में है।

ऑटो वाले पॉलिटेक्निक जाने के लिए 10 रुपए लेते हैं लेकिन मैंने यह देखा है कि अगर ऑटो में पहले से लोग बैठे हैं और ऑटो वाला जल्दी में हो तो लगभग सभी वो 5 रुपए ही लेते हैं। सच में मुझे लगा था कि ऐसा कैसे हो सकता है क्योंकि 5 रुपए में क्या ही आता है लेकिन वहाँ के लोगों का कहना है कि पॉलिटेक्निक चौराहा बहुत दूर नहीं है। इसलिए अगर आप चाहें तो ऑटो वाले से एक बार ज़रूर कह सकते हैं कि 5 रुपए ले लें, लेकिन मेरा मानना है कि वो इतनी मेहनत करते हैं तो उन्हें 10 रुपए ही दे देने चाहिए।

मैं एक काले TVS ऑटो में बैठ गया और मैं आपको भी सलाह दूँगा कि अगर आप जल्दी में हैं तो आप Mini Metro वाले छोटे ऑटो में न बैठें क्योंकि वो बहुत धीरे चलते हैं लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक, इसलिए Mahindra के नीले, Montra या TVS जैसे बड़े ऑटो लें जो लगभग 45 की गति से वहाँ चलते हैं।

ऑटो चला और मुझे पॉलिटेक्निक की तरफ ले चला, रास्ता ठीक था लेकिन मुंशीपुलिया में यातायात बहुत होता है इसलिए सुबह थोड़ा समय लग सकता है। लगभग 5 मिनट में मैं चौराहे पर पहुँच गया, ऑटो वाले ने सार्वजनिक शौचालय के सामने ऑटो रोका और मैंने उसे 10 रुपए दिए।

पॉलिटेक्निक से वेंडिंग ज़ोन जाने के लिए रास्ता

अब मैं मुंशीपुलिया से पॉलिटेक्निक पहुँच गया हूँ और अब वेंडिंग ज़ोन जाने के लिए मुझे ऑटो लेना होगा जिसके लिए मुझे चौराहा पार करके Boom Boom Café के सामने जाना होगा, वहाँ से मुझे ऑटो मिलेगा।

चौराहा पार करके मैं सीधे कैफे के सामने से एक ऑटो लिया जिसका किराया 15 रुपए है। एक बात और — बहुत से ऑटो वालों से अगर कहोगे कि वेंडिंग ज़ोन चलो तो शायद उन्हें यह पता न हो, इसलिए आप यह कह सकते हैं कि मुझे लोहिया अस्पताल जाना है क्योंकि वेंडिंग ज़ोन लोहिया अस्पताल के पास में ही है और ऑटो वालों को अस्पताल जानते हैं।

ऑटो लेने के बाद थोड़ा आगे जाने पर मुझे Wave Mall दिखा जो चौराहे से लगभग 200 मीटर दूर है। यह बहुत बड़ा मॉल है और इसमें फिल्म भी दिखाई जाती है और इसकी यह खास बात है कि यह लखनऊ का पहला मॉल था जिसमें एक साथ 2 फिल्में चलती थीं।

Wave Mall से आगे वेंडिंग ज़ोन का रास्ता

wave cinema gomti nagar near polytechnic chauraha

Wave Mall से आगे जाने पर एक बाईं मोड़ आएगी और थोड़ा आगे जाने पर Punjab National Bank आएगा और इस सड़क पर ही विभूतिखंड पुल भी है। इस पुल के साथ-साथ आगे जाना है, इस सड़क का नाम राघव राम श्री मार्ग है। इस मार्ग पर लगभग 1.5 से 2 किलोमीटर जाने पर लोहिया अस्पताल आएगा और लाल बत्ती चौराहे से दाईं तरफ लेने पर आपको एक बिजली वितरण केंद्र दिखेगा जिसके बगल में ही चटोरी गली वेंडिंग ज़ोन है जहाँ पर बहुत से खाने-पीने के छोटे-छोटे ठेले लगते हैं।

गोमती नगर वेंडिंग ज़ोन के बारे में: किराया, खाने का स्वाद और बहुत कुछ

vending zone shops

वेंडिंग ज़ोन गोमती नगर में काफी प्रसिद्ध है। यहाँ पर सुबह 6 बजे से ही लोग खाने-पीने के लिए आने लगते हैं। यह कोई सामान्य जगह नहीं है जहाँ पर लोग अपना ठेला लगाते हैं — यह वह जगह है जहाँ नगर निगम ने आधिकारिक तरीके से बड़े-बड़े और शानदार स्टॉल बनाकर दिए हैं और यहाँ सिर्फ पंजीकृत लोग ही स्टॉल ले सकते हैं जिसका किराया 5000 रुपए प्रति माह है और बिजली का बिल अलग से देना होता है।

क्योंकि यह एक सरकारी वेंडिंग ज़ोन है तो यहाँ पर साफ-सफाई का काफी ध्यान रखा जाता है और इस जगह पर खाना महँगा भी है। हर जगह की तरह यहाँ पर 10 से 15 रुपए का समोसा मिल जाता है और लगभग 100 रुपए में अच्छे से अच्छा खाना मिल जाता है।

मुंशीपुलिया से गोमती नगर वेंडिंग ज़ोन का किराया

वेंडिंग ज़ोन जाने के कई साधन हो सकते हैं जिनका खर्च अलग-अलग होता है और सबसे अलग-अलग सुविधा मिलती है जैसे —

  • मुंशीपुलिया से वेंडिंग ज़ोन का स्थानीय ऑटो का खर्च 20 से 25 रुपए है
  • अगर आप स्थानीय ऑटो को बुक करके ले जाते हैं तो आपको लगभग 56 रुपए देने होंगे
  • Rapido, Uber जैसी सेवाओं में बाइक का किराया 50 रुपए होता है और ऑटो का 70 रुपए तक
  • अगर कार बुक करते हैं तो 150 रुपए लगेंगे

अंतिम विचार

मुंशीपुलिया से वेंडिंग ज़ोन का रास्ता काफी आसान था। इस सफर में भी बहुत सी खाने-पीने के ठेले वाली जगहें आती हैं लेकिन वेंडिंग ज़ोन एक बड़ा क्षेत्र था इसलिए हमने उसी की बात की। मैंने वेंडिंग ज़ोन जाने के लिए ऑटो का उपयोग किया था जो मुझे सबसे सस्ता साधन लगा। लेकिन अगर आप ज्यादा आराम चाहते हैं तो आप बाइक या ऑटो बुक कर सकते हैं क्योंकि स्थानीय ऑटो में बहुत भीड़ होती है और ऑटो तभी चलता है जब उसमें सवारी भर जाती है, ऑटो वाले सिर्फ आपको लेकर नहीं जाएँगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुंशीपुलिया चौराहे से मेट्रो तक ऑटो वाले कितने रुपए लेते हैं?

चौराहे से मेट्रो स्टेशन जाने के लिए आपसे ऑटो वाले 10 रुपए लेंगे और कभी-कभी 5 रुपए भी लेते हैं और यह एक आश्चर्य की बात है।

क्या वेंडिंग ज़ोन में कोई भी दुकान ले सकता है?

नहीं, गोमती नगर या कोई भी नगर निगम के वेंडिंग ज़ोन में दुकान लेने के लिए आपको नगर निगम के कार्यालय जाना होगा और वहाँ से पंजीकरण करवाना होगा। बिना पंजीकरण के आप दुकान पर सामान नहीं बेच सकते।

मुंशीपुलिया से वेंडिंग ज़ोन जाने पर बाइक में कितना पेट्रोल उपयोग होगा?

अगर आपकी बाइक 150 से 200 CC की है तो आपका लगभग 15 रुपए का पेट्रोल उपयोग होगा और यातायात ज्यादा होने पर 20 रुपए तक हो सकता है।

क्या मुंशीपुलिया से सीधे वेंडिंग ज़ोन का ऑटो मिलता है?

हाँ, वेंडिंग ज़ोन जाने के लिए आपको मुंशीपुलिया से सीधा ऑटो मिल सकता है जिसका किराया 20 रुपए लगेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top