आज मैं अपने घर लखनऊ जानकीपुरम के भवानी बाज़ार से मुंशीपुलिया जाने का पूरा रास्ता बताऊँगा जिसमें मैं आपको यह बताऊँगा कि आपको पूरे रास्ते में कौन-कौन से चौराहे पड़ते हैं और कहाँ पर आपको किस तरह का माहौल मिलता है।
जो लोग लखनऊ के जानकीपुरम के भवानी बाज़ार से मुंशीपुलिया जाना चाहते हैं उन्हें एक सरल रास्ता बताऊँगा ताकि उन्हें आने-जाने में कोई परेशानी न हो। इस भवानी बाज़ार से मुंशीपुलिया तक के स्थानीय सफर में रास्ते में आपको जितने भी चौराहे मिलेंगे मैं उनके बारे में बताऊँगा। तो चलिए शुरू करते हैं।
पहले भवानी बाज़ार से इंजीनियरिंग कॉलेज तक ऑटो से

मैं सबसे पहले भवानी चौराहे से एक ऑटो लूँगा इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए क्योंकि सीधे मुंशीपुलिया के लिए स्थानीय ऑटो नहीं जाएगा। अगर आप सीधे जाना चाहते हैं तो आपको कैब बुक करनी होगी। भवानी चौराहे से इंजीनियरिंग कॉलेज जाने के लिए आपसे ऑटो वाला 10 रुपए माँगेगा, यह बिल्कुल सही किराया है। कुछ ऑटो वाले आपसे 15 रुपए माँगेंगे लेकिन अगर आप थोड़ी बात करें तो वो 10 रुपए में मान जाएँगे।
ऑटो भवानी से पहले चंद्रिका टॉवर चौराहा जाएगा, यहाँ से लोग इसे इसी नाम से जानते हैं — चंद्रिका टॉवर। भवानी से लगभग 300 मीटर दूर है। चंद्रिका टॉवर से आप मुलायम तिराहा पहुँचेंगे जो चंद्रिका टॉवर से 150 मीटर दूर है, यह भी एक छोटा सा तिराहा है।
मुलायम तिराहा पार करते ही मैं उस सड़क पर आ गया हूँ जिसे 60 फीट रोड के नाम से जाना जाता है जहाँ से मैं इंजीनियरिंग कॉलेज की तरफ आगे बढ़ूँगा और रास्ते में एक और चौराहा पड़ेगा जिसे मामा चौराहा कहा जाता है। इस चौराहे से बाईं तरफ देखने पर एक सड़क है जिसके आगे जाने पर गोकुल भोग बेकरी है, इसका मतलब है मैं सही रास्ते पर हूँ। बेकरी से आगे जाने पर जो पहला रोड डिवाइडर पार करने के लिए मिलेगा उस मोड़ पर मुझे मुड़ना है जहाँ थोड़ा आगे बढ़ने पर एक मंदिर आता है जिसका नाम सिद्धिदात्री माँ दुर्गा मंदिर है और यह सड़क New Campus Road कहलाती है।
मैं मंदिर के आगे जाता गया और फिर एक बाईं मोड़ आई जहाँ एक छोटी सी पार्क थी। उस पार्क से आगे जाने पर एक सीधी सड़क आती है जो लगभग 250-300 मीटर की होगी। यही वह सड़क है जहाँ 3 साल पहले एक बहुत बड़ा मंदिर थर्मोकोल शीट से बनाया गया था। इस सड़क के अंत में मैं इंजीनियरिंग चौराहे पहुँचा जहाँ मैंने ऑटो से उतरकर उसे 10 रुपए दिए। सुबह के 11 बज रहे थे इसलिए यातायात थोड़ा कम था लेकिन मैं कई बार यहाँ आया हूँ इसलिए मुझे यह पता है कि इंजीनियरिंग चौराहे पर बहुत यातायात रहता है, खासकर सुबह 9 बजे तक।
इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फास्ट फूड और दुकानें

इंजीनियरिंग कॉलेज कोई छोटा चौराहा नहीं है, यहाँ पर बहुत से फास्ट फूड और बहुमंजिला परिसर हैं जहाँ आप अपनी जरूरत का हर सामान ले सकते हैं और यहाँ पर फास्ट फूड और ढाबा भी है जहाँ लोग काफी मात्रा में आते हैं।
वैसे सुबह आपको फास्ट फूड वाले कम होते हैं लेकिन ढाबा खुला रहता है जैसे Sadda Adda, Spice Darbar, Samosa Junction और भी बहुत कुछ। और यहाँ एक प्रसिद्ध चाय वाली की दुकान भी है जिसकी दुकान का नाम है Model Chai Wali, जहाँ आपको रात में चाय के साथ फास्ट फूड जैसे मोमोज, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज मिल जाएगा और ठंडा पेय भी।
अगर आप सुबह आते हैं तो सुबह 7 बजे से 11 बजे तक आपको बहुत से बिरयानी के ठेले मिल जाएँगे जो बहुत अच्छी बिरयानी देते हैं। इसलिए मैंने भी एक बिरयानी ले ली जो मुझे 25 रुपए की पड़ी जो काफी स्वादिष्ट है। अब मैं बिरयानी खाने के बाद मुंशीपुलिया के लिए आगे जाऊँगा।
इंजीनियरिंग कॉलेज से मुंशीपुलिया जाने के लिए सीधा ऑटो
इंजीनियरिंग कॉलेज से मुंशीपुलिया जाने के लिए सीधा ऑटो मिल जाता है। आज मैं ऑटो से ही मुंशीपुलिया जाऊँगा इसलिए मैंने एक ऑटो लिया जिसमें काफी भीड़ थी। मैं आपको बता दूँ कि सुबह के समय यहाँ काफी भीड़ होती है इसलिए ऑटो मिलना मुश्किल होता है लेकिन यहाँ बहुत से ऑटो आते रहते हैं।
मेरा एक सुझाव है कि आप बड़े वाले नीले ऑटो लें जो ज्यादातर Mahindra, TVS या Montra के होते हैं। उनकी जगह अगर आप छोटे वाले Mini Metro ऑटो लेते हैं तो आप मुंशीपुलिया जल्दी नहीं पहुँच पाएँगे क्योंकि वो ऑटो बहुत धीरे चलते हैं, इसलिए बड़े वाले नीले या काले ऑटो ही लीजिए।
मैंने Mahindra वाला नीला ऑटो लिया जिसकी औसत गति 45 किलोमीटर प्रति घंटा होती है, इससे मैं मुंशीपुलिया जल्दी पहुँच जाऊँगा। मुंशीपुलिया जाने के लिए आपको ऑटो वाले को 20 रुपए देने होंगे और यही यहाँ का सही किराया है। अगर कोई ऑटो वाला आपसे ज्यादा पैसे बताए तो आप उससे बात करिएगा और शायद मान जाए।
इंजीनियरिंग कॉलेज से मुंशीपुलिया जाने पर पहला चौराहा – टेढ़ी पुलिया चौराहा
इंजीनियरिंग कॉलेज से बाईं तरफ जाने पर एक पुल पड़ेगा लेकिन हम पुल के नीचे से जाएँगे क्योंकि ऊपर से जाने पर हम टेढ़ी पुलिया यातायात चौराहा नहीं देख पाएँगे और कुछ यात्रियों को वहीं उतरना था इसलिए ऑटो वाले ने नीचे से ही रास्ता लिया। कुछ दूर पहुँचने पर हम टेढ़ी पुलिया चौराहे पर पहुँच गए और यहाँ यातायात बहुत ज्यादा है क्योंकि सुबह का वक्त है और सभी लोग जल्दी में हैं। टेढ़ी पुलिया चौराहे से बाईं और दाईं दोनों तरफ कुर्सी रोड पड़ती है और अभी हम जिस सड़क पर हैं वो लखनऊ-सीतापुर रोड है। कुछ और आगे चलते ही पुल खत्म हो जाएगा और एक नया पुल शुरू हो जाएगा।
हम अभी भी नीचे से ही जाएँगे क्योंकि सवारी और भी है जिनमें से एक को कल्याणपुर जाना है जो बस 100-150 मीटर दूर है। कुछ देर बाद कल्याणपुर आ जाता है जिसकी सड़क बहुत पतली है और यातायात बहुत रहता है हमेशा क्योंकि यह बहुत बड़ी बाज़ार है इसलिए यहाँ बहुत लोग हैं। दाईं तरफ पेट्रोल पंप भी है।
इंजीनियरिंग कॉलेज से मुंशीपुलिया जाने पर दूसरा चौराहा -CIMAP चौराहा
कल्याणपुर से आगे जाने पर हम एक और चौराहे पर पहुँचते हैं जिसका नाम CIMAP चौराहा है जिसमें बाईं तरफ से Picnic Sport Road जाती है और दाईं तरफ से भी। लेकिन बाईं तरफ जाने पर आप घड़ियाल पार्क लखनऊ पहुँच सकते हैं जो कुकरैल जंगल के अंतर्गत है और यह भारत के प्रमुख घड़ियाल प्रजनन केंद्रों में से एक है। यहाँ घड़ियालों के अलावा कछुओं, हिरणों और कई प्रजातियों के पक्षियों का प्राकृतिक आवास भी है।
इंजीनियरिंग कॉलेज से मुंशीपुलिया पहुँचने के लिए तैयार रहें

CIMAP चौराहे से अब आप मुंशीपुलिया से ज्यादा दूर नहीं हो क्योंकि कुछ दूर और चलने पर मैं थोड़ी देर में मुंशीपुलिया पहुँच जाऊँगा। लेकिन यह जो दूसरा पुल है यह मुंशीपुलिया पहुँचने से पहले ही खत्म हो जाएगा और एक और पुल शुरू होगा। लेकिन मैं ऊपर नहीं जाऊँगा वरना मैं मुंशीपुलिया नहीं, सीधे कमता चौराहा पहुँच जाऊँगा। इसलिए मैं नीचे से ही जाऊँगा और फिर मुझे मेट्रो लाइन दिखेगी जो पुल पर बनी होगी जिसके ऊपर से मेट्रो जाती है और इसका मतलब है कि हम मुंशीपुलिया पहुँच गए हैं। यहाँ पहुँचते ही मैंने ऑटो वाले को 20 रुपए दिए।
भवानी बाज़ार से मुंशीपुलिया जाने का किराया और खाने-पीने का खर्च
मुंशीपुलिया जाने का खर्च बहुत कम है जो इस बात पर निर्भर करता है कि आप आते कैसे हैं :-
- अगर आप स्थानीय ऑटो से आते हैं तो आपको 30 रुपए खर्च करने होंगे जिसमें आपको भवानी से इंजीनियरिंग कॉलेज तक 10 रुपए और इंजीनियरिंग से मुंशीपुलिया तक 20 रुपए बस।
- अगर आप कोई बाइक बुक करते हैं जैसे Rapido या Uber की बाइक तो आपसे लगभग 70-100 रुपए लिए जाएँगे।
- तीन पहिया ऑटो बुक करने पर 120-150 रुपए लिए जा सकते हैं यातायात और समय के हिसाब से।
- और कार बुक करने पर 250-300 रुपए भी लग सकते हैं।
- अगर आप सामान्य खाना या फास्ट फूड खाते हैं तो आप लगभग 50 से 200 रुपए में अच्छा खाना खा सकते हैं।
आखिरी बात
हमारे इस भवानी से मुंशीपुलिया के सफर में कई और चौराहे आए और कई और सड़कें भी जिनमें से मैंने कुछ रास्तों के बारे में बताया और आपको फास्ट फूड और दुकानों के बारे में भी बताया जिससे आपका रास्ता आसान हो जाएगा। और मैंने जो भी जानकारी दी है जैसे कौन सी दुकान कहाँ है, कौन से रास्ते हैं – उनमें आगे चलकर बदलाव हो सकते हैं और किराए में भी थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन यह इतनी जल्दी नहीं होगा।
उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आएगी और ऐसी ही और जानकारी से जुड़े रहने के लिए हमारी वेबसाइट TechyReels से जुड़े रहें।

मैं प्रियांशु राज हूँ; मैं लखनऊ के आस-पास की जगहों को देखूँगा और आपके घूमने-फिरने के लिए सबसे अच्छे रास्ते और तरीके बताऊँगा।
Great content! Keep up the good work!