अमीनाबाद लखनऊ को बहुत ही पुराना और प्रसिद्ध मार्केट में से माना जाता है और यहाँ हर तरह का सामान मिल जाता है, और लोग इसे दिल्ली में चांदनी चौक की तरह मानते हैं, और यहाँ लखनऊ की मशहूर चिकनकारी के कपड़े मिलते हैं और इस मार्केट में साड़ी के लहंगे, पारंपरिक आभूषण और लजीज स्ट्रीट फूड मिलता है, और लखनऊ के लोग अमीनाबाद को सबसे ज्यादा सस्ते और बेहतरीन इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के लिए याद करते हैं।
और अगर आप भी अपने लिए कुछ भी लेना चाहते हैं और अपना पैसा बचाना चाहते हैं तो आज मैं आपको Polytechnic से अमीनाबाद मार्केट जाने का पूरा रास्ता बताऊँगा और रास्ते में आने वाली हर जरूरी जगहों के बारे में भी बताऊँगा, साथ ही आपके लिए कौनसा तरीका और वाहन सबसे ठीक होगा और कितना किराया लगेगा वो भी बताऊँगा।
Polytechnic से अमीनाबाद की दूरी और जाने का समय

- कुल दूरी: Polytechnic मुंशीपुलिया के पास का एक चौराहा है जिसकी अमीनाबाद तक की दूरी लगभग 10 किमी है
- जाने का समय: Polytechnic चौराहे से अमीनाबाद जाने में लगभग 35 से 50 मिनट लग सकते हैं और कभी कभी 1 घंटा भी, क्योंकि लोहिया पथ पर शाम के वक्त बहुत ट्रैफिक होने की संभावना हो जाती है।
Auto रिक्शा और Cab से सफर (रास्ता और किराया)
Polytechnic से अमीनाबाद जाने के लिए डायरेक्ट शेयरिंग Auto मिलना मुश्किल होता है इसलिए हमें इस सफर को दो हिस्सों में पूरा करना होगा, ये आसान और सस्ता भी पड़ेगा और इसमें आपका समय भी बच जाएगा।
पहला चरण: Polytechnic से हजरतगंज
Polytechnic से हजरतगंज जाने के लिए आपको Polytechnic चौराहे पर Boom Boom Café के सामने बहुत से Auto खड़े मिल जाएंगे जो आपसे हजरतगंज जाने का 20 से 25 रुपये माँगेंगे जो बिल्कुल ठीक किराया है।
रास्ते में आपको बहुत सी जगहें देखने को मिलेंगी जहाँ से आपको Auto हजरतगंज ले जाएगा, जैसे Polytechnic से थोड़ा आगे जाने पर आपको Wave Mall/Cinema मिलेगा जो बहुत ही बड़ा और प्रसिद्ध सिनेमा हाउस है।
Auto आपको लोहिया चौराहे से समतामूलक चौक की तरफ ले जाएगा जहाँ के चौराहों की बनावट देखने लायक है जो लाल बलुआ पत्थर (Red Sandstone) के बने हैं और यहाँ छत्रपति शाहूजी महाराज, नारायण गुरु और ज्योतिबा फुले जैसे महान लोगों की मूर्ति लगी है जिनके नाम पर इस चौराहे को बनाया गया।
समतामूलक चौक से Auto सिकंदराबाद पहुँचा जिसे हैदराबाद का जुड़वा शहर कहा जाता है, जिसे 1806 में ब्रिटिश ने छावनी के रूप में स्थापित किया था और इसे आज भी अपनी समृद्धि और दक्षिण मुख्य रेलवे के लिए जाना जाता है, और यहाँ पर भी बहुत से छोटे छोटे मार्केट हैं जिनकी शोभा भी देखने लायक है।
दूसरा चरण: हजरतगंज से अमीनाबाद मार्केट

हजरतगंज चौराहे से अमीनाबाद जाने के लिए आपको शेयरिंग Auto या E-Rickshaw मिल जाएगा जो अमीनाबाद जाने के लिए 10 रुपये से 15 रुपये ले सकते हैं और आपको Auto हजरतगंज के चौराहे से मिल जाएगा।
कुल लगने वाला किराया: Polytechnic से अमीनाबाद जाने के लिए शेयरिंग Auto का किराया 35 से 45 रुपये लग सकता है।
Metro से सफर (बेहतर और आसान सफर)

अगर आप बेहतर और आसान सफर लेना चाहते हैं जिसमें ट्रैफिक और भीड़भाड़ से कोई समस्या न हो, इसके लिए आप उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Polytechnic चौराहे से 5 मिनट की दूरी पर आप या तो लेखराज मेट्रो स्टेशन या मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन जा सकते हैं, जिसमें आपको 5 रुपये से 10 रुपये का Auto का किराया लगेगा और आप मेट्रो पहुँच जाएंगे।
लेखराज मार्केट या मुंशीपुलिया से आपको मेट्रो टिकट लेनी है और हजरतगंज मेट्रो स्टेशन जाना है।
लेखराज मार्केट से हजरतगंज जाने का मेट्रो टिकट 30 रुपये का है और मुंशीपुलिया से हजरतगंज जाने का 40 रुपये, इसलिए लेखराज आपके लिए बेस्ट मेट्रो स्टेशन रहेगा।
Lucknow City इलेक्ट्रिक Bus से सफर

लखनऊ में UP सरकार द्वारा लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज़ लिमिटेड (LCTSL) की AC बस चलती है और Polytechnic से PMI-07 या PMI-07(A) रूट नंबर की बस गुजरती है जो आपको सीधे सिकंदरबाग, हजरतगंज या चारबाग ले जाएगी, और इसका किराया भी बहुत ज्यादा नहीं है, आप सिर्फ 25 से 30 रुपये में पहुँच जाएंगे, लेकिन Polytechnic पर बस बहुत देर में आती है, आपको लगभग 20 मिनट रुकना पड़ सकता है और बस का इंतजार करना पड़ सकता है।
रास्ते में पड़ने वाली मुख्य जगहें

- Wave Mall: Wave Mall Polytechnic से थोड़ा आगे पड़ता है और ये एक बड़ा और आकर्षक मॉल है और इस मॉल से पहले एक सिनेमा हॉल है और ये लखनऊ का पहला मॉल बना था जहाँ पर एक साथ 2 मूवी चल सकती हैं
- लोहिया चौराहा और गोमती नगर: लोहिया चौराहा और गोमती नगर लखनऊ का सबसे साफ सुथरा और आधुनिक इलाका है और यहाँ बड़ी बड़ी हाई प्रोफाइल सोसाइटी भी हैं
- 1090 चौराहा (Women Power Line): 1090 चौराहे पर Women Power Line का ऑफिस बना है, शाम के समय यहाँ पर चटोरी गली नाम से एक फूड हब भी लगता है
- हजरतगंज मार्केट: हजरतगंज लखनऊ का प्रमुख शॉपिंग एरिया में से एक है और यहाँ का भी इलाका बहुत ही साफ सुथरा और हाई प्रोफाइल एरिया है
अमीनाबाद मार्केट पहुँचकर क्या करें कहाँ घूमें (Shopping & Food Spots)

अमीनाबाद बहुत ही पुराना और फेमस मार्केट है और ये नवाबों के जमाने से यहाँ पर है, अमीनाबाद में बहुत सी जगहें हैं जहाँ आपको जरूर जाना चाहिए:
- Gadbada Jhala Market: Gadbada Jhala Market लड़कियों और महिलाओं के लिए वो स्वर्ग जैसा है जहाँ आर्टिफिशियल ज्वेलरी, झुमके चूड़ी और कॉस्मेटिक जैसी हर सामान को बहुत ही कम दाम में ले सकती हैं और उनको ब्यूटी के लिए इतने ऑप्शन मिलेंगे कि वो खुद कन्फ्यूज हो जाएंगी।
- Mohan Market: अगर घर में शादी है तो ये पूरे लखनऊ में सबसे बेस्ट और किफायती मार्केट है जहाँ आप डिजाइनर लहंगे, साड़ियाँ और शेरवानी अच्छे दाम पर खरीद सकते हैं और पार्टी वियर कपड़े के हजारों ऑप्शन देख सकते हैं।
- Pratap Market: यहाँ पर बहुत ही अच्छे दाम पर होलसेल में कपड़े और प्रसिद्ध चिकनकारी कुर्ती ले सकते हैं।
- Tunday Kababi: खरीदारी के बाद कुछ खाने के लिए अमीनाबाद की संकरी गली में स्थित 100 साल से भी पुराने ‘Tunday Kababi’ के कबाब-परांठे खाने जा सकते हैं।
- Prakash ki Kulfi: तीखे और स्वादिष्ट कबाब खाने के बाद अगर कुछ मीठा हो जाए तो मजा ही आ जाता है, इसलिए आप Prakash ki फलूदा कुल्फी खा सकते हैं जो आपका दिन बना देगी।
अमीनाबाद यात्रा के लिए जरूरी टिप्स (Important Tips)
Thursday का दिन ध्यान में रखें क्योंकि इस दिन अमीनाबाद की लगभग हर बड़ी और मुख्य दुकानें बंद रहती हैं और खाने पीने का भी सामान कम मिलता है।
अमीनाबाद में आप तभी अच्छा और सस्ता सामान ले सकते हैं जब आपको मोल भाव करना आता हो क्योंकि अमीनाबाद में किसी भी सामान की कीमत फिक्स नहीं होती और न एक जैसी होती है, इसलिए आपको हर प्रोडक्ट में मोल भाव जरूर करना चाहिए और सामान का सही पैसा देना चाहिए।
एक मुख्य बात जो सिर्फ अमीनाबाद में नहीं बल्कि हर बड़े बाजार में ध्यान देने वाली होती है, सामान की सुरक्षा — आपको अपने सामान को ध्यान से रखना होगा क्योंकि बाजार में बहुत भीड़ होती है और देख भाल करना मुश्किल हो जाता है, इसलिए ध्यान से सफर करें और कोई भी समस्या हो तो पुलिस को तुरंत बताएं।
निष्कर्ष
Polytechnic से अमीनाबाद जाना बहुत आसान है और अगर आप अपना समय बचाना चाहते हैं तो आप Metro से जा सकते हैं और अगर आपको बिना दौड़ भाग करके मार्केट के अंदर जाना हो तो Uber, Rapido जैसी Cab Services का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें आपका टाइम बचेगा लेकिन पैसा थोड़ा ज्यादा लगेगा।
मुझे उम्मीद है कि आपको अमीनाबाद जाने में कोई समस्या नहीं होगी और अगर आप मार्केट जाने से पहले अमीनाबाद के विजुअल्स देखना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई वीडियो को देख सकते हैं।

मैं प्रियांशु राज हूँ; मैं लखनऊ के आस-पास की जगहों को देखूँगा और आपके घूमने-फिरने के लिए सबसे अच्छे रास्ते और तरीके बताऊँगा।