मार्केट तो बहुत देखे होंगे लेकिन आपने ऐसा मार्केट नहीं देखा होगा जो एक बहुत ही सुंदर तालाब के किनारे बना हो, जहाँ पर बहुत सी फिल्में भी बनाई गई हों और इस मार्केट में हर तरह का सामान मिलता है और कीमत भी बहुत अच्छी रहती है।
आप में से बहुत से लोगों को नए-नए मार्केट में जाकर सामान खरीदना पसंद करते होंगे और नई जगह देखना पसंद होगा, इसलिए आप आसानी से बख्शी तालाब आ सकें इसलिए मैंने नीचे आपको पूरी जानकारी बताई है जिसमें मार्केट में आने के अलग-अलग जगह से रास्ते, मार्केट किस दिन खुलता है और Auto और बाकी साधन से आने पर कितना पैसा लगता है।
इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से बख्शी तालाब जाने का रास्ता, Auto और बाइक के पेट्रोल का खर्च

इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा मेडिकल हॉस्पिटल के पास है जहाँ से बख्शी का तालाब लगभग 11 किलोमीटर दूर है और मैं यहाँ से इसलिए रास्ता बता रहा हूँ क्योंकि इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से बहुत से बड़े चौराहे पास में पड़ते हैं जो ज्यादा शहरी इलाके में आते हैं।
इंजीनियरिंग कॉलेज से बख्शी तालाब जाने के लिए सीधा Auto नहीं मिलता, इसके लिए हमें इंजीनियरिंग कॉलेज से बिठौली क्रॉसिंग जाना होगा जिसके आगे बख्शी का तालाब है। बिठौली क्रॉसिंग जाने के लिए मैं एक Auto लूँगा जिसका किराया 15 रुपए होगा और मैं आपको सलाह दूँगा कि जल्दी पहुँचने के लिए बड़े वाले Auto पर ही बैठें, जैसे मैं कुछ ब्रांड के Auto के नाम बताता हूँ —
- Mahindra का Auto जो ज्यादातर नीले रंग का होता है उस पर बैठ सकते हैं
- Montra का Auto जो नीले और ज्यादातर काले रंग में होते हैं
- TVS काले रंग वाले Auto जो काफी बड़े होते हैं
ये सभी Auto बहुत तेज चलते हैं लगभग 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा और आपको जल्दी पहुँचाएँगे।
Auto चलने के बाद पहला चौराहा मामा चौराहा आएगा, फिर वहाँ से 60 फीट रोड शुरू हो जाएगा जिसके अंत में आपको मुलायम तिराहा मिलेगा। फिर उस तिराहे से हम भवानी बाज़ार पहुँचेंगे और सिर्फ 500 मीटर दूर भवानी बाज़ार से आप बिठौली क्रॉसिंग पहुँच जाएँगे।
इस पूरे रास्ते को अगर आप अपनी बाइक से पूरा करेंगे और अगर आपकी बाइक 200CC की है तो आपका सिर्फ 10 से 15 रुपए का पेट्रोल उपयोग होगा जो Auto के किराए के बराबर है लेकिन आप Auto की बजाय बाइक से जल्दी पहुँचेंगे।
बिठौली क्रॉसिंग से बख्शी का तालाब: Auto और बाइक का खर्च

जिस जगह हम बिठौली क्रॉसिंग पर उतरे थे उस जगह से हम सड़क को पार करके दाईं तरफ जाने के लिए Auto लेंगे। सड़क पार करते ही आपको Hamza Chicken Biryani की दुकान के सामने खड़े होने पर आपको वहाँ Auto मिल जाएँगे।
वहाँ से मैंने एक Auto लिया जिसने मुझे बताया कि बख्शी तालाब जाने के लिए 15 रुपए लेगा लेकिन मैंने उससे कहा कि नहीं, बख्शी तालाब जाने के लिए 10 रुपए लगते हैं तो उसने थोड़ा सोचा और कहा ठीक है। और यह सच है कि किराया 10 रुपए ही है और अगर कोई Auto वाला ज्यादा माँगे तो आप और Auto वालों से पूछकर पक्का कर सकते हैं, इससे आपको सही किराए का पता चल जाएगा।
वहाँ से Auto सीतापुर रोड पर चलते हुए आगे बढ़ गया। लगभग 200 मीटर जाने पर बाईं तरफ KIA का सर्विस सेंटर भी है जो काफी बड़ा है। थोड़ा और आगे जाने पर Rameshwaram Institute of Technology & Management है और इसी रास्ते में आगे जाते हुए एक चौराहा पड़ता है जिसे चाटामील चौराहा कहते हैं। और मज़े की बात यह है कि बिठौली क्रॉसिंग से चाटामील का Auto का किराया सिर्फ 5 रुपए है जो कि बहुत कम किराया है।
रास्ते में आगे जाने पर लगभग 2 किलोमीटर दूर एक प्रसिद्ध फौजी ढाबा पड़ता है और इसका नाम सिर्फ फौजी ढाबा है लेकिन यह एक फैमिली रेस्टोरेंट है और Google Maps पर इसके रिव्यू भी बहुत अच्छे हैं।
कुछ दूर और जाने पर हमारी मंजिल बख्शी का तालाब आ गया जहाँ लगभग हर समय यातायात रहता है। और बाइक से अगर आप बिठौली क्रॉसिंग से बख्शी का तालाब चौराहे पर जाते हैं तो आपका सिर्फ 10 से 15 रुपए का पेट्रोल खर्च होगा।
इटौंजा से बख्शी का तालाब का रास्ता और Auto का किराया और पेट्रोल खर्च

इससे पहले मैंने जो बिठौली क्रॉसिंग से बख्शी तालाब का रास्ता बताया वो इटौंजा से दूसरी तरफ था, इसलिए अब मैं आपको इटौंजा से भी रास्ता बताऊँगा। इटौंजा एक शहरी इलाका है लेकिन यहाँ पर कैब सेवाएँ नहीं चलतीं, हाँ Rapido वाले आते हैं या Uber वाले — सिर्फ स्थानीय वाहन का उपयोग कर सकते हैं और आपकी गाड़ी का।
इटौंजा से मैंने एक Auto लिया जिसने बख्शी तालाब का किराया 15 रुपए बताया जो बिल्कुल ठीक किराया है और 5 साल से यही किराया लिया जाता है। यहाँ पर Auto के साथ टेम्पो भी ले सकते हैं जिसका किराया भी बराबर है।
इटौंजा से बख्शी तालाब के साथ में बहुत कुछ आता है जिसमें से मैं आपको कुछ बताऊँगा —
कुछ दूर जाते ही आपको Harsh Institute of Technology मिलेगा जो बहुत ही बड़ा फार्मेसी संस्थान है। लगभग 2 किलोमीटर दूर जाते ही हमें एक बड़ा लॉन आता है जिसका नाम Chandra Marriage Lawn & Banquet Hall है। और आगे जाने पर बख्शी तालाब से पहले आपको एक पुल मिलेगा जो लखनऊ Outer Ring Road है जो सीतापुर रोड को पार करते हुए जाता है।
इस पुल के बाद Auto और आगे जाता रहा और यातायात बहुत था इसलिए मुझे बख्शी तालाब पहुँचने में 20 मिनट लग गए।
अभी तो मैं Auto से आया लेकिन अगर आप अपनी बाइक से आते हो तो आपका लगभग 15-20 रुपए का पेट्रोल लगता जो बाइक के इंजन CC पर कम ज्यादा हो सकता है।
बख्शी तालाब मार्केट के बारे में: सामान की गुणवत्ता, दाम और मार्केट का समय

बख्शी तालाब मार्केट हफ्ते में 3 दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही खुलता है जो सुबह 6 बजे से शाम को 10 बजे तक चलता रहता है। वैसे तो मार्केट बंद होने का कोई तय समय नहीं है लेकिन मैंने देखा है कि 10 बजे के बाद सभी लोग घर जाना शुरू कर देते हैं।
मार्केट में सबसे ज्यादा लड़कियों के लिए सबसे अच्छे सामान मिलते हैं और उनका दाम भी बहुत कम होता है। जैसे यहाँ पर बहुत बड़ी साड़ी की मार्केट लगती है जहाँ आपको एक से एक डिज़ाइनर साड़ी 300 से 1000 रुपए में मिल जाएँगी और गुणवत्ता भी अच्छी रहती है। कुछ दिन पहले मेरी माँ भी यहाँ से अपने लिए एक साड़ी ले गई थीं जो 560 रुपए की मिली थी।
यहाँ पास में ही BKT School भी है और 3 बजे तक स्कूल के बच्चे यहाँ पर सामान खरीदने आ जाते हैं जैसे शर्ट, टॉप्स, जूते जो कम से कम दाम में मिल जाएँगे।
यह मार्केट सिर्फ कपड़ों के लिए नहीं है — यह गेहूँ और चावल जैसे अनाज के लिए भी अच्छी जगह है। यहाँ किसान अपना अनाज खेत से बेचने आते हैं और शाम तक बहुत से Pickup Trucks और टेम्पो उस सामान को बड़ी-बड़ी मंडियों में ले जाते हैं। आप यहाँ से गेहूँ, दाल, गुड़ और चावल जैसा राशन खरीद सकते हैं जिसका दाम बाज़ार के दाम से कम से कम होता है।
अगर आप 2000 रुपए लेकर आते हैं तो आप लगभग 5 से 6 कपड़े और लगभग 1 महीने का राशन ले जा सकते हैं। और यही नहीं, वहाँ पर आपको बिल्कुल ताज़ा नॉनवेज भी मिल जाएगा। यहाँ आपको तरी मछली, चिकन और मटन भी मिल जाएगा वो भी कम से कम दाम में।
अंतिम विचार
बख्शी का तालाब मार्केट अपने रोज़मर्रा के सामान और कपड़े खरीदने के लिए बहुत ही अच्छी मार्केट है। अगर आप इस मार्केट से 10-15 किलोमीटर दूर भी रहते हैं तो भी यहाँ तक आने में आपके लगभग 20 से 30 रुपए ही खर्च होंगे जो कि बहुत ज्यादा नहीं है। और अगर आप अपनी गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं तो आपका रास्ता और भी आसान हो जाएगा और पेट्रोल भी कम लगेगा।
मैंने आपको जो भी किराया बताया है वो समय के साथ कुछ बढ़ भी सकता है लेकिन ज्यादा नहीं। और अगर आप बख्शी तालाब के बारे में और जानना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई वीडियो में देख सकते हैं।

मैं प्रियांशु राज हूँ; मैं लखनऊ के आस-पास की जगहों को देखूँगा और आपके घूमने-फिरने के लिए सबसे अच्छे रास्ते और तरीके बताऊँगा।