Manpur सब्जी मंडी: Auto का किराया और इटौंजा or बख्शी का तालाब से मंडी का रास्ता

आज के समय में ताजी सब्जी मिलना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि जो भी लोकल सब्जी वाला आपको सब्जी देता है वो 1-2 दिन पुरानी होती है और उसकी कीमत भी बहुत ज्यादा होती है, इसलिए इसका एक और रास्ता है जिससे आपको बिल्कुल ताजी सब्जी मिल सकती है जो सीधे गाँव के खेतों से आती है और किसान खुद बेचते हैं वो भी बिल्कुल कम दाम में।

हाँ मैं मानपुर मंडी की बात कर रहा हूँ जो थोक में सब्जी लेने के लिए बिल्कुल सही जगह है और आपको वहाँ कैसे जाना है, कैसे सब्जियाँ खरीदनी हैं और क्या क्या करना है सब कुछ बताऊँगा।

बख्शी का तालाब से मानपुर सब्जी मंडी जाने का रास्ता Auto से

bakshi ka talab lucknow UP

बख्शी का तालाब से मानपुर सब्जी मंडी जाने के लिए आपको Auto लेना होगा या आप अपनी बाइक से भी जा सकते हैं, इसके लिए आप दो तरह से Auto ले सकते हैं जैसे पहला आप सीधे मानपुर मंडी के लिए Auto ले सकते हैं जिसका बख्शी तालाब से किराया 20 रुपये होता है जिसमें आप लगभग 15 मिनट में मंडी पहुँच जाएंगे।

Auto से जाने का दूसरा तरीका यह है कि आप पहले रास्ते में पड़ने वाले इटौंजा मार्केट तक के लिए Auto ले सकते हैं जो 10 रुपये लेते हैं और आपको 7 से 10 मिनट में इटौंजा पहुँचा देंगे, और उसके बाद आप वहाँ से एक और Auto लेकर मानपुर मंडी जा सकते हैं और इटौंजा से मानपुर मंडी जाने का किराया 10 रुपये पड़ता है और आप 10 मिनट में मंडी पहुँच जाएंगे।

मानपुर मंडी में खरीदारी: कीमतें, तरीका और सावधानियाँ

sabji mandi

मानपुर सब्जी मंडी में अच्छी सब्जियाँ कम से कम दाम में खरीदने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा वरना आप ज्यादा पैसे खर्च करके भी अच्छी सब्जी नहीं खरीद सकते।

पूरी मंडी घूमना और फिर खरीदना

आपको सब्जी खरीदने के लिए किसी एक दुकान या किसान के पास नहीं जाना है क्योंकि पूरी मंडी में 500 से ज्यादा लोग सब्जी बेचने आते हैं और हर कोई अपनी सब्जी अलग कीमत पर बेचता है, कोई बहुत कम कीमत पर और कोई बहुत ज्यादा, इसलिए पहले आपको पूरी मंडी में घूमना चाहिए और आपको जो भी सब्जियाँ चाहिए उनकी कीमत पूछते रहना चाहिए, इससे आपके हर 1 किलो में कम से कम 10 से 20 रुपये बच सकते हैं।

खरीदने से पहले क्वालिटी चेक करना

वैसे ज्यादातर किसान सीधे खेतों से ताजी सब्जियाँ लाते हैं लेकिन कुछ लोग उन खराब सब्जियों को अच्छी सब्जियों में छुपा देते हैं और जब आप 5 से 10 किलो सब्जी लेते हैं तो आपको वही खराब सब्जी वाली पॉलीथिन दे देते हैं और आपका नुकसान हो जाता है, इसलिए मैं जब भी 5 से 10 किलो सब्जी लेता हूँ तो पहले पूरी तरह से चेक कर लेता हूँ क्योंकि एक बार भिंडी लेते हुए मुझे ऐसी ही खराब भिंडी मिल गई थी जिसके ऊपर अच्छी भिंडी थी लेकिन नीचे 3 दिन पुरानी भिंडी दे दी।

सही कीमत लगाना

सब्जी मंडी में हर थोड़ी दूर पर आपको सब्जी की कीमतें कम ज्यादा होते मिल जाएंगी इसलिए सही कीमत लगाना बिल्कुल जरूरी है, इसके लिए आपको कीमतों को अपने लोकल मार्केट की कीमतों से मैच करना होगा, जैसे कि अगर आपके लोकल मार्केट में लौकी 20 रुपये में है तो आपको मंडी में 8 रुपये से 12 रुपये में मिल जाएगी, लेकिन कुछ सब्जियों में कीमत में ज्यादा फर्क नहीं होता जैसे “आलू”, क्योंकि अगर लोकल सब्जी बाजार में आलू 25 रुपये में है तो आपको मंडी में 19-20 रुपये में ही मिलेगा और कोई आलू में कीमत को कम नहीं करेगा।

ज्यादा सब्जी को कैसे घर ले जाएं

जब आप ज्यादा सब्जी खरीदते हैं तो आप खुद तो उसे उठा नहीं सकते और जरूरी नहीं है कि आप बहुत लोगों के साथ जाएं, आप अकेले भी जा सकते हैं और सामान उठाने के लिए आपको वहीं आस पास कुछ लोग सामान उठाते हुए मिल जाएंगे जो 10-20 रुपये में आपका सामान आपकी गाड़ी में रख देंगे और सामान ज्यादा होने पर कुछ पैसे और ज्यादा ले सकते हैं।

सामान को कैसे लेकर आएं और Auto का किराया

अगर आपकी खुद की गाड़ी है तो ठीक है लेकिन अगर आप Auto से आए हैं तो आपको फिर से Auto से जाना होगा जिसके लिए आपको Auto बुक करना होगा जो आपको मंडी में ही मिल जाएगा, जो आपसे इटौंजा जाने के लिए 100 रुपये तक ले सकते हैं क्योंकि सब्जी ले जानी है, और अगर आप मंडी से सीधे बख्शी का तालाब जाते हैं तो 150 रुपये ले सकते हैं जो कि ठीक है क्योंकि सामान ले जाने में ज्यादा बैटरी इस्तेमाल होती है।

अंतिम विचार

बख्शी तालाब से मानपुर सब्जी मंडी जाने के लिए मैंने आपको जो Auto का किराया बताया है वो थोड़ा कम ज्यादा हो सकता है और मंडी में सब्जी की कीमतें भी मौसम के हिसाब से बढ़ घट सकती हैं, लेकिन मैंने आपको जो भी तरीका बताया अगर आप इस तरीके से मानपुर जाते हैं और सब्जी लेते हैं तो आपको बहुत फायदा होगा।

अगर आप बख्शी तालाब पर नहीं रहते हैं और आपको और भी रास्ते जानने हैं जैसे मड़ियाँव से, तो आप मड़ियाँव से इटौंजा जाने वाली पोस्ट को पढ़ सकते हैं।

मुझे उम्मीद है कि आपको यहाँ सभी जानकारी पढ़कर समझ आ गई होगी लेकिन अगर आप वीडियो में मानपुर मंडी देखना चाहते हैं तो आप नीचे वाली वीडियो देख सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top