लखनऊ जैसे बड़े नवाबों के शहर में बहुत से तरीके हैं सब्जी या फल खरीदने के लिए और आप ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं लेकिन अगर आप बिल्कुल ताज़ी या सस्ती सब्जियां थोक में लेना चाहते हैं तो आप मंडी में जाकर सब्जी या फल ले सकते हैं और इसके लिए बहुत सी मंडी हैं और आज मैं आपको भवानी बाजार से निशातगंज सब्जी या फल मंडी जाने का पूरा रास्ता बताऊंगा और आपको रास्ते की हर जानकारी दूंगा जैसे कौन सी जगह को क्या कहते हैं या क्या खासियत है और मैं आपको लोकल Auto या Bus का किराया भी बताऊंगा।
तो चलिए आज मैं आपको भवानी बाजार से निशातगंज सब्जी मंडी ले जाता हूं।
भवानी बाजार से निशातगंज मंडी: दूरी और समय

अगर भवानी बाजार चौराहा (जानकीपुरम एक्सटेंशन) से निशातगंज की दूरी लगभग दो रास्तों पर निर्भर है, अगर आप Sitapur Road से निशातगंज जाते हैं तो लगभग 10 से 11Km है और अगर आप Engineering College चौराहे Kursi Road से जाते हैं तो लगभग 14 से 14.5Km दूर बढ़ेगा।
सबसे पहले मैं आपको Sitapur Road पर से भवानी बाजार से निशातगंज जाने का रास्ता बताता हूं।
भवानी बाजार से सीधे निशातगंज जाने के लिए Auto मिलना बहुत मुश्किल है इसलिए मुझे यह सफर 2 या 3 हिस्सों में पूरा करना होगा और 2 या 3 बार Auto बदलना होगा।
पहला चरण 1: भवानी बाजार चौराहे से Bitholi Crossing
सबसे पहले हमें भवानी से Bitholi Crossing जाना होगा, इसके लिए मैं Auto लूंगा जो मुझे भवानी बाजार या Ganpati Misthan Bhandaar जो भवानी पर है वहां से Auto मिल जाएगा जो Bitholi Crossing जाने के लिए 5 से 10 रुपये लेगा।
भवानी से Bitholi Crossing जाते समय आपको रास्ते में Aditya Vision मिलेगा जहां पर आप कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे Phone, TV, AC या Speakers ले सकते हैं और यहां पर हर बड़े Brand का सामान मिल जाता है।
दूसरा चरण 2: Bitholi Crossing से Aliganj चौराहा
वैसे तो Bitholi Crossing से सीधे निशातगंज का भी Auto मिल जाता है लेकिन मैं Aliganj इसलिए जा रहा हूं क्योंकि सीधा (Direct) Auto मिलना मुश्किल है।
Bitholi Crossing से Aliganj जाने के लिए Auto वाले 15 से 20 रुपये लेते हैं और अगर आपको जल्दी जाना है तो मेरी सलाह है कि आपको बड़े वाले Auto पर ही बैठना चाहिए जैसे TVS का काला Auto, Mahindra का नीला वाला Auto या Vikram जैसे Auto। अगर आप छोटे वाले Auto में बैठेंगे तो आपको दोगुना समय लगेगा।
रास्ते के Landmarks: Bitholi Crossing से Aliganj जाते समय सैकड़ों Landmark या महत्वपूर्ण जगहें मिल जाती हैं लेकिन मैं आपको कुछ जगहों के बारे में बताता हूं जो आगे चलकर आपके काम आ सकती हैं। Bitholi Crossing से लगभग 500m दूर जाने पर आपको Bitholi Tiraha मिलेगा जो Bitholi का मुख्य क्षेत्र है और दाईं तरफ आपको IIM Road मिल जाएगी।
रास्ते में आपको बहुत से Hospital भी मिलेंगे जैसे SS Hospital, Sunshine Hospital, Chandra Hospital, Vidya Hospital, Highway Hospital & Trauma Center और भी बहुत से Hospital हैं।
तीसरा चरण 3: Aliganj Tiraha से निशातगंज मंडी
Aliganj Tiraha पर तुरंत ही आपको एक और Auto लेना होगा निशातगंज मंडी के लिए जो 15 से 20 रुपये लेगा।
Aliganj से निशातगंज जाने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट लगेंगे और अगर Traffic हुआ तो 30 मिनट भी लग सकते हैं। Aliganj से निशातगंज जाने के रास्ते में भी बहुत से Landmark या महत्वपूर्ण जगहें मिलती हैं जैसे Daliganj Crossing, निराला नगर रेलवे क्रॉसिंग, लखनऊ विश्वविद्यालय (New Campus/Babu Banarasi Das University areas near IT) या निशातगंज ब्रिज।
कुल लगने वाला किराया
- भवानी से Bitholi Crossing जाने का Auto किराया 5 से 10 रुपये
- Bitholi Crossing से Aliganj 15 से 20 रुपये
- Aliganj से निशातगंज सब्जी/फल मंडी 15 से 20 रुपये
- सीधे (Direct) Cab या Booking का किराया 70 से 90 रुपये
अब मैं आपको Engineering College Kursi Road रास्ते से भवानी बाजार से निशातगंज जाने का रास्ता बताऊंगा।

भवानी बाजार से निशातगंज जाने के लिए अगर आप Engineering College वाला रास्ता लेते हैं तो भी आपको सीधा (Direct) Auto नहीं मिलेगा, इसके लिए आपको 2 बार Auto बदल कर जाना होगा जिसमें सबसे पहले भवानी से Engineering College के लिए Auto और फिर Engineering College से निशातगंज मंडी।
पहला चरण 1: भवानी बाजार से Engineering College
आपको भवानी बाजार से Engineering College जाने के लिए आपको Auto लेना होगा जो आपको भवानी चौराहे पर Day to Day Mall या Big Boss Food Shop के सामने से मिल जाएगा जो Engineering College तक 10 से 15 रुपये किराया लेंगे, वैसे 10 रुपये ही बहुत है लेकिन कभी-कभी या आगे आने वाले समय में किराया बढ़ सकते हैं इसलिए 10 से 15 रुपये ही मानिए, मुझे तो 10 रुपये ही देना पड़ा।
भवानी से Engineering College जाने के रास्ते में बहुत से चौराहे पड़ते हैं जैसे सबसे पहले Chandrika Tower चौराहा फिर लगभग 30 मीटर दूर Mulayam Tihara पड़ता है और फिर आप जिस Road पर चल रहे होंगे उसे 60 Feet Road के नाम से जानते हैं और इस Road को पार करने के बाद Mama चौराहा पहुंच जाएंगे जिसके आगे जाने पर Gokul Bhog Bakery के आगे जाने पर आपको Hanuman Mandir मिलेगा जो बहुत बड़े क्षेत्र में बना है और उसके आगे जाने पर Engineering College चौराहा मिल जाएगा।
दूसरा चरण 2: Engineering College से निशातगंज मंडी
आपको Engineering College से निशातगंज जाने के लिए Auto लेना होगा और मैं आपको सलाह दूंगा कि आपको बड़े वाले Mahindra, TVS या Montra के Auto लें ताकि आप जल्दी पहुंच जाएं, निशातगंज जाने के लिए Auto वाले 30 रुपये लेंगे और कुछ Auto वाले 25 रुपये भी ले सकते हैं।
Engineering College से निशातगंज जाने के रास्ते में आपको बहुत से चौराहे मिलेंगे जिससे आपको रास्ते का पता चलेगा, Engineering College से आगे जाने पर आपको पहला चौराहा Tedipuliya आएगा और फिर पुल के नीचे से जाते हुए आपको CIMAP चौराहे तक पहुंचना है जहां से आपको Right लेना होगा और वहां से Picnic Spot Road पर आगे जाना है और फिर Faizabad Road पर जाना है और फिर आप निशातगंज पहुंच जाएंगे।
कुल लगने वाला किराया
- भवानी बाजार से इंजीनियरिंग कॉलेज जाने के लिए 10 से 15 रूपए
- Engineering college से निशातगंज 25 से 30 रुपये
- सीधे (Direct) Cab या Booking का किराया 75 से 95 रुपये
निशातगंज मंडी के बारे में जानकारी

निशातगंज फल या सब्जी मंडी लखनऊ की सबसे पुरानी और जानी-मानी मंडियों में से एक है, यहां रोज़ सैकड़ों किसान या बड़े व्यापारी ताज़े फल या सब्जी लाते हैं और उनको किफायती दामों पर बेचते हैं जिन्हें आप थोक या फुटकर दोनों में ले सकते हैं।
यह मंडी सबसे ज़्यादा फल के लिए जानी जाती है जहां आपको बहुत से Imported या मौसमी फल मिल जाएंगे, और मैंने यह देखा कि यह मंडी बाकी मंडियों से काफी साफ रहती है और Quality भी अच्छी रहती है।
निष्कर्ष
दोस्तों, लखनऊ की निशातगंज सब्जी और फल मंडी ताज़े और सस्ते Products के लिए एक बेहतरीन जगह है। जैसा कि हमने इस Article में देखा, भवानी बाजार (Jankipuram Extension) से यहां आने के दो मुख्य रास्ते हैं—Sitapur Road और Engineering College (Kursi Road) होते हुए। दोनों ही रास्तों पर Local Auto आसानी से मिल जाते हैं, जिससे आपका एक तरफ का सफर मात्र 40 से 50 रुपये में आराम से पूरा हो जाता है।
अगर आप कम समय में और भीड़-भाड़ से बचते हुए आना चाहते हैं, तो बड़े Auto (Vikram/Mahindra) से सफर करना एक अच्छा विकल्प है। निशातगंज मंडी की सबसे बड़ी खासियत यहां की सफाई, Imported फल और अच्छी Quality है, जो इसे लखनऊ की बाकी मंडियों से अलग बनाती है।
उम्मीद है आपको ‘भवानी बाजार से निशातगंज मंडी’ यह Travel Guide और Route की पूरी जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी Helpful लगी हो, तो इस Article को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर ज़रूर करें। अगर आपका कोई सवाल है या आपका इस Route का कोई अपना Experience है, तो नीचे Comment Box में ज़रूर बताएं!

मैं प्रियांशु राज हूँ; मैं लखनऊ के आस-पास की जगहों को देखूँगा और आपके घूमने-फिरने के लिए सबसे अच्छे रास्ते और तरीके बताऊँगा।