Engineering College चौराहे से कुकरैल घड़ियाल पार्क जाने का रास्ता और Auto का किराया

कुकरैल घड़ियाल पार्क इको-टूरिज्म और घड़ियाल के प्रजनन का केंद्र है, यहाँ पर कुछ जानवरों का पाला जाता है जैसे लुप्तप्राय घड़ियालों, मगरमच्छों और कछुओं, और अगर आप कोई ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहाँ बहुत शांति हो, आस पास सिर्फ पेड़ पौधे हों और आपके ज्यादा पैसे भी न खर्च हों तो आप यहाँ आ सकते हैं।

घड़ियाल पार्क जाने के कुछ अच्छे रास्ते हैं जिनमें से मैं आपको Engineering College से कुकरैल पार्क जाने का सबसे अच्छा तरीका बताऊँगा और मैंने क्या क्या देखा ये भी बताऊँगा जिससे आप यहाँ आकर घूम सकें।

Engineering College से कुकरैल घड़ियाल पार्क जाने के लिए Auto

engineering zollege chauraha lucknow jankipuram

घड़ियाल पार्क कुकरैल जंगल के अंदर है और मैं Auto से पार्क तक का सफर तय करूँगा, लेकिन मेरे हिसाब से अगर आपके पास आपका कोई पर्सनल वाहन हो तो आप उससे आएं क्योंकि जंगल के अंदर पार्क तक Auto बहुत मुश्किल से मिलते हैं इसलिए बाइक सबसे बेस्ट विकल्प होगा।

मैंने Engineering College से CIMAP चौराहे के लिए Auto लिया, जिसे ज्यादातर Auto वाले पिकनिक स्पॉट चौराहे के नाम से जानते हैं क्योंकि वहाँ से पिकनिक स्पॉट रोड शुरू होती है। Engineering College से CIMAP चौराहे जाने के लिए Auto वाले ने 15 रुपये माँगे जो सही किराया है, कुछ Auto वाले 20 रुपये भी माँग सकते हैं लेकिन 15 रुपये किराया ही सही है, ज्यादा माँगे तो दूसरा Auto ले लें।

Auto चलने लगा और सामने पुल भी था, और Engineering College पर जो पहला पुल है वो CIMAP चौराहे से पहले खत्म हो जाता है, इसलिए Auto वाले ने Auto को पुल के ऊपर ले गया क्योंकि पुल पर ट्रैफिक बहुत कम होता है या नहीं होता है, पुल राम धरम कांटा कल्याणपुर के सामने खत्म हो गया और हम सर्विस लेन पर चलने लगे, और अगर आप अपनी बाइक से आ रहे हैं तो पहले पुल के बाद दूसरे पुल पर मत चढ़िएगा क्योंकि दूसरा पुल मुंशीपुलिया पर खत्म होगा जो CIMAP चौराहे से आगे है।

सर्विस लेन पर जाते हुए कुछ दूर पर कल्याणपुर चौराहा आया जो कंचन बिहारी रोड पर है और हमें और आगे जाना था, सर्विस लेन पर चलते हुए हम पिकनिक स्पॉट चौराहा (CIMAP) पर पहुँच गए और Auto वाले ने मुझे वहाँ उतार दिया और मैंने उसे 15 रुपये दिए।

picnic spot road chauraha CIMAP

वहाँ से मैंने एक और Auto लिया जिससे मैंने कहा कि मुझे घड़ियाल पार्क जाना है तो उसने मुझे कहा कि वो मुझे कुकरैल जंगल के एंट्री गेट पर ही उतार देगा क्योंकि वो अंदर नहीं जाएगा, और सिर्फ गेट तक जाने के लिए मुझसे 10 रुपये माँग रहा था जो ठीक था लेकिन मैं सीधे पार्क तक जाना चाहता था इसलिए मैंने और Auto वालों से पूछा और एक Auto वाला 20 रुपये में मान गया।

Auto में बैठने के बाद मैं पिकनिक स्पॉट रोड पर जाने लगा, थोड़ी देर बाद जंगल वाला रास्ता शुरू हो गया और वहाँ का नजारा भी बहुत अच्छा था और वहाँ पर रास्ते में मुझे CSIR-Central Institute of Medicinal and Aromatic Plants केंद्र भी मिला और वहाँ पर एक SBI ATM भी है जहाँ से आप अपने अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं।

CIMAP से आगे जाने पर पिकनिक स्पॉट जाने के लिए एक बड़ा एंट्री गेट मिलेगा और मैं उसके अंदर गया, थोड़ा अंदर जाने पर पुलिस वालों की सिक्योरिटी चेकपोस्ट भी थी जहाँ उन्होंने पूछा कि हम कहाँ जा रहे हैं, बस फिर हम आगे चले गए और फिर एक तिराहा आया जहाँ पर घड़ियाल की मूर्ति भी थी और राइट साइड जाने पर पार्क आ गया।

कुकरैल पार्क के अंदर जाना और पार्किंग का किराया

कुकरैल पार्क के अंदर जाने के लिए कोई एंट्री टिकट नहीं लगता और न ही पैसे देने होते हैं, ये बिल्कुल फ्री है, लेकिन अगर आप अपनी गाड़ी से आते हैं तो आपको पार्किंग के लिए कुछ पैसे देने होंगे जैसे:

  • बाइक पार्किंग के लिए 20 रुपये
  • कार पार्किंग के 50 रुपये

मैं तो Auto से आया था इसलिए मुझे कोई पार्किंग नहीं देनी पड़ी, और पार्क के एंट्रेंस पर पार्क की टाइमिंग भी लिखी है जो सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है और पार्क सोमवार (Monday) को बंद रहता है।

ghadial pool

पार्क के अंदर जाने पर मैंने घड़ियाल देखे जो बड़े बड़े पूल में थे जिनके चारों ओर बहुत ऊँची जाली लगी हुई थी सुरक्षा के लिए, और वहाँ लगे बोर्ड में इस पार्क की स्थापना साल 1975 में हुई थी और इसका एरिया 10 हेक्टेयर है जो बहुत ही बड़ा है, और इस जंगल में कुछ विशेष साँप भी पाए जाते हैं जैसे: Slender Blind Snake, Indian Rock Python, Barred Wolf Snake और Red Sand Boa जैसे 14 विशेष प्रजातियाँ पाई गई हैं। परिसर में एक छोटा कैफ़ेटेरिया (कैंटीन) और एक वाइल्डलाइफ़ म्यूज़ियम भी है, जहाँ वन्यजीवों के बारे में जानकारीपूर्ण विवरण मिलते हैं।

अंतिम विचार

Engineering College से कुकरैल घड़ियाल पार्क जाने के लिए मैंने Auto का इस्तेमाल किया लेकिन मेरे अनुभव से मैं ये कह सकता हूँ कि आपको बाइक से आना चाहिए क्योंकि पार्क के अलावा आप जंगल के अंदर जाकर भी घूम सकते हैं जहाँ पर लोकल लोग अपने जानवरों को चराने लाते हैं, और जंगल में आपको कुकरैल नहीं भी देखने को मिल जाएगी इसलिए बाइक या स्कूटी बेस्ट है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: कुकरैल जंगल घूमने के लिए अच्छा है?
उत्तर: अगर आप किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहाँ सुकून मिले, हरियाली हो और आपके ज्यादा पैसे भी न खर्च हों तो, और बाइक से यहाँ आना सबसे अच्छा रहेगा इससे आप ज्यादा अच्छे से जंगल घूम सकते हैं।

प्रश्न 2: क्या कुकरैल पार्क जाने के लिए मुंशीपुलिया से रास्ता है?
उत्तर: हाँ आप मुंशीपुलिया से Auto लेकर पिकनिक स्पॉट रोड से जा सकते हैं जो मानस कॉलोनी से आगे है और सिर्फ 10 रुपये Auto का किराया है।

प्रश्न 3: क्या कुकरैल जंगल के अंदर घड़ियाल पार्क तक लोकल Auto जाते हैं?
उत्तर: कुकरैल जंगल के अंदर लोकल Auto जाने से मना करते हैं क्योंकि वहाँ उनको कोई सवारी नहीं मिलेगी, लेकिन कुछ Auto वाले मान जाते हैं और 10 से 20 रुपये लेते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top