नवाबों के शहर लखनऊ के नाका हिंडोला का लोकल टूर, ऑटो-बस का किराया और मार्केट के बारे में

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को बड़े-बड़े और ऐतिहासिक स्मारकों, खान-पान या तहज़ीब के लिए पूरे भारत में काफी मशहूर है लेकिन जब बात Modern Life, व्यस्त बाज़ार या Technical Devices की हो तो लोगों के मन में लखनऊ के कुछ ही जगहों के नाम आते हैं जिसमें से एक बहुत ही मशहूर और पुराना Market है जिसे पूरी दुनिया नाका हिंडोला (नाका) के नाम से जानती है।

Charbagh Railway Station के पास स्थित यह Market न केवल लखनऊ का सबसे बड़ा व्यापारी केंद्र है बल्कि सैलानियों, व्यापारियों या Technical प्रेमियों के लिए बेहद दिलचस्प जगह है। और आज मैं आपको पूरे नाका हिंडोला का सफर कराऊंगा और मैंने क्या-क्या किया यह भी बताऊंगा साथ ही आपको कैसे आना है, क्या-क्या काम करने हैं, क्या सावधानी रखनी है और क्या Experience हुआ यह भी बताऊंगा।

तो चलिए हमें नाका हिंडोला की यात्रा को शुरू करते हैं!

नाका हिंडोला का इतिहास और इसके अनोखे नाम की कहानी

naka hindola history and nawab hadar alli image
  • नाम की कहानी: किताबों, Internet या स्थानीय लोगों के हिसाब से नाका हिंडोला पर नवाबों के समय पर यहां नवाब हैदर की बनवाई गई एक नदी हुआ करती थी और इस नदी पर एक लकड़ी का बड़ा पुल हुआ करता था जिसके पर एक ‘नाका’ (टैक्स वसूली या सुरक्षा चौकी) हुआ करती थी और यह पुल Charbagh, Aishbagh, Alambagh या Kaisherbagh को एक हिंडोले (झूले) के आकार में जोड़ा करता था और इसी वजह से उस ज़माने से ही इस चौकी और आस-पास के इलाकों को ‘नाका हिंडोला’ के नाम से जाना जाने लगा।
  • ऐतिहासिक महत्व: एक व्यापारी की नज़रों से यह जगह हमेशा अवध का प्रमुख द्वार रहा है और इसके अलावा यहां पर स्थित ऐतिहासिक गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा (बड़ा गुरुद्वारा) भी इस क्षेत्र को धार्मिक या सांस्कृतिक रूप से बेहद खास बनाया है, जिसकी स्थापना को पूरे 125 साल से भी ज़्यादा हो गए हैं और आज के लोगों के लिए नाका हिंडोला Electronics Market का सबसे बड़ा बाज़ार माना जाता है जहां आप हर तरह के Electronic Item कम से कम कीमत पर ले सकते हैं और बच्चों के Project के लिए भी वो सामान भी मिल जाता है जो आसानी से किसी Stationary या Electronic की दुकान पर नहीं मिलता।

नाका हिंडोला के आस-पास का Area और Auto-Bus का किराया

जैसा कि मैंने आपको बताया था कि नाका हिंडोला बहुत से मुख्य Area का Center है और आप उन Area में से किसी भी जगह से नाका आसानी से पहुंच सकते हैं जिसमें Charbagh, Aminabad, Husainganj, Hazratganj या Aishbagh शामिल हैं और मैं आपको बताता हूं कि आपको कैसे इन जगहों से नाका आना है और Auto या Bus का किराया क्या है।

Charbagh से नाका हिंडोला: Auto या Bus का किराया

charbagh railway station with old train

Charbagh Railway Station या Metro Station से नाका हिंडोला लगभग 1.2km है और आप किसी भी Metro Station से यहां तक आ सकते हैं और Metro Station से उतरते ही आप Subhash Marg की तरफ जाते रहिए और फिर आपको नाका हिंडोला का चौराहा मिल जाएगा जहां से आप Right लेकर और आगे जाते जाएंगे तो नाका हिंडोला का Market आ जाएगा और अगर आप Metro या Railway Station से यहां तक आते हैं तो आपके लगभग 10 रुपये ही लगेंगे और Bus का वहां जाना थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि वहां बहुत Traffic होता है और वो Area Main Road पर भी नहीं आता इसलिए Bus उस Market तक नहीं जाती।

Aminabad से नाका हिंडोला: Auto का किराया

Aminabad नाका हिंडोला से बहुत दूर नहीं है, मुझे तो यह नाका हिंडोला का एक Part ही लगता है मतलब ऐसा लगता है कि यह अलग ही महल्ला है, Aminabad से नाका हिंडोला या Market की दूरी लगभग 950m से 1km तक है यानी आप पैदल ही नाका जा सकते हैं लेकिन अगर आप Auto से जाना चाहते हैं तो Auto वाला आपसे 5 से 10 रुपये ले सकता है और मैंने भी Aminabad से नाका तक Auto लिया था और उसने मुझसे सिर्फ 5 रुपये ही लिए।

Husainganj या Hazratganj से नाका हिंडोला: Auto या Bus किराया

Husainganj या Hazratganj आधुनिक और प्रशासनिक Shopping का Hub माना जाता है और यहां से नाका हिंडोला की दूरी लगभग 4km से 4.5km है और नाका आने के लिए आपको यहां Uda Devi Statue या Hazratganj Crossing चौराहे से Auto मिल जाएगा जिसका किराया 15 रुपये से 20 रुपये होगा और यहां Bus Service भी है जिसका किराया 13 रुपये से 17 रुपये तक होता है, वो Bus के हिसाब से अलग होगा क्योंकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि वो लखनऊ की Electric है या Petrol।

Aishbagh से नाका हिंडोला: Auto या Bus का किराया

Aishbagh भी नाका हिंडोला से बहुत दूर नहीं, यहां से नाका की दूरी लगभग 2km से 2.2km है और Aishbagh Junction से या Aishbagh Road पर कहीं भी Auto मिल जाएगा जिसका किराया 10 रुपये से 15 रुपये तक है। Aishbagh से नाका तक Bus का आना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि यहां Road ज़्यादा चौड़ी नहीं होती इसलिए Bus बहुत कम आती है, इसलिए आपको Auto से ही जाना चाहिए लेकिन अगर Bus आती है तो उसका किराया 10 रुपये से 12 रुपये तक हो सकता है।

नाका हिंडोला कैसे पहुंचे: रास्ते और सुविधाएं

लखनऊ के किसी भी कोने से नाका तक पहुंचना बहुत आसान है क्योंकि यह Area हर तरह के संसाधन से Connected है।

  • Railway द्वारा: अगर आप Train से लखनऊ आ रहे हैं तो आपके लिए सबसे नज़दीकी Railway Station Charbagh या Lucknow Junction (LJN) रहेगा। यहां से नाका हिंडोला की दूरी 1km से भी कम है और आप पैदल या Auto से 5 से 10 रुपये में पहुंच सकते हैं जिसमें 5 से 7 मिनट लगेंगे।
  • Metro से: लखनऊ Metro से नाका पहुंचना बहुत आसान है, इसके लिए आपको किसी एक Metro Station पहुंचना होगा और लखनऊ Metro के अंतिम Station Munshipulia या Chaudhary Charan Singh (CCS) Airport हैं और अगर आप Station से दूर रहते हैं तो आपको Auto से Metro तक पहुंचना होगा।
  • हवाई मार्ग से: Chaudhary Charan Singh International Airport (Amausi) से नाका हिंडोला की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है। आप Airport से सीधे Metro ले सकते हैं और Charbagh या Husainganj में उतर सकते हैं, यह सबसे सस्ता और तेज़ विकल्प है।
  • सड़क के रास्ते: अगर आप Bus से आना चाहते हैं तो Alambagh Bus Stand सबसे नज़दीक है जहां से Kaisherbagh या Charbagh जाने वाले किसी भी वाहन से आप नाका हिंडोला जा सकते हैं।

नाका हिंडोला के लिए लखनऊ City Bus का किराया (Lucknow City Bus Fares)

lucknow electric bus

Lucknow City Transport Services Limited (LCTSL) के द्वारा चलाई गई Electric Bus या Citizen City Bus (सामान्य या AC Bus) Charbagh या नाका हिंडोला के रास्ते पूरे शहर में चलती है और उत्तर प्रदेश सरकार की निश्चित की गई किलोमीटर-आधारित किराया तालिका नीचे दी गई है:

दूरी (Km)Normal (Non-AC) Bus किरायाAC Electric Bus
0 से 3 किमी₹10.00₹15.00
3.1 से 6 किमी₹15.00₹20.00
6.1 से 10 किमी₹20.00₹25.00
10.1 से 15 किमी₹25.00₹30.00
15.1 से 20 किमी₹25.00 या ₹35.00₹35.00

ध्यान दें: नाका हिंडोला से Charbagh या Husainganj तक Bus का न्यूनतम किराया ₹10 (सामान्य) या ₹15 (AC) है।

नाका हिंडोला Market में खरीदारी: उत्तर प्रदेश का सबसे सस्ता Electronics Hub

नाका हिंडोला 35-40 साल से आगे बढ़ता आ रहा है जो Delhi के Nehru Place या Bhagirathi Palace से कम नहीं है और आज यह लखनऊ या पूरे उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा Electronics या Mobile Repairing Parts का Market बन गया है।

नाका हिंडोला में कई जगहें हैं जो घूमने या खरीदारी करने के लिए बहुत ही अच्छी हैं।

Amber Market & Preet Market

Amber Market & Preet Market naka

नाका हिंडोला के पास स्थित ये दो Market Electronic के लिए सबसे आगे आते हैं:

  • Smartphone या Accessories: यहां आपको Second Hand Phones, Tablets, Laptop या Sound System बहुत ही कम दाम पर मिल जाएंगे और Showroom में जो Accessories महंगी मिलती हैं जैसे Mobile Cover, Earbud या Charger, वो सब आपको यहां आधे से भी कम दाम में मिल जाएंगे और Smartphone का Tempered Glass तो सिर्फ 40 रुपये से ही शुरू हो जाता है।
  • Content Creators के लिए Accessories: अगर आप Content बनाते हैं और आप Youtuber, Social Media Influencer हैं तो यह Market आपको बहुत ही पसंद आएगी क्योंकि यहां आपको Ring Light, Tripod, Mic या बहुत से Content Creation के सामान Original Bill के साथ मिल जाएंगे जिसमें बड़े या Original Brand भी होते हैं जैसे: Boya या Hollyland और आपको यहां Drone भी मिल जाएंगे जिससे आप Cinematic या Thrill Action Scene Shoot कर सकते हैं।
naka hindola market place for contetn creators

Electronic Spare Part या Repairing Hub

नाका हिंडोला के Market की एक खास बात यह है कि जो Electronic Device जैसे Mobile Phone पूरे UP में ठीक नहीं हो सकता उसे यहां मिनटों में ठीक कर सकते हैं चाहे वो 10 साल पुराना Mobile ही क्यों न हो।

  • Spare Parts: Washing Machine के Parts, Mixer Grinder की Blade, Geyser की Coil से लेकर छोटी से छोटी IC या Capacitor भी आपको यहां मिल जाएंगे और दुकानें जैसे Cable Sansar Electronic या Khan Mobile Center पर आपको हर तरह के Projects के लिए सामान, CCTV Camera या Lithium Cell सब मिल जाएगा।
  • सस्ते में Branded Item: जो लोग नाका Market को अच्छी तरह से जानते हैं उनका कहना है कि अगर आप अच्छे से मोल-भाव करते हैं तो आपको Branded Items भी Showroom के 30% से 40% से भी कम दाम पर मिल जाएंगे जो कि आपके लिए बहुत ही अच्छी बात है।

Home Appliances & Lighting

नाका Market में आप अपने घर के लिए हर तरह के Home Appliances या Decoration का सामान ले सकते हैं और घर की Light के लिए Lights भी, खासकर Diwali के लिए झालर वाली Light के लिए लखनऊ का हर आदमी यहीं आने की सोचता है क्योंकि यहां सैकड़ों Variety मिलती है।

नाका हिंडोला के मुख्य आकर्षण (What to See & Do)

हालांकि नाका हिंडोला मुख्य रूप से एक व्यावसायिक क्षेत्र है लेकिन पर्यटकों के लिए भी यहां बहुत से आकर्षण हैं।

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा (बड़ा गुरुद्वारा)

मेरा मानना है कि नाका हिंडोला आने वाले हर नागरिक को एक बार यहां ज़रूर आना चाहिए और यहां की खूबसूरती को देखना चाहिए। यह लखनऊ का सबसे पहला और प्रमुख गुरुद्वारा है।

  • धार्मिक मान्यता: माना जाता है कि 16वीं सदी (1506 ईस्वी) में, सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी अपनी पहली ‘उदासी’ (आध्यात्मिक यात्रा) के दौरान हरिद्वार से अयोध्या जाते समय यहां एक रात रुके थे।
  • मेरा अनुभव: गुरुद्वारे की भव्य वास्तुकला, संत वातावरण और हर वक्त चलने वाला लंगर (भंडारा) आपको एक शांतिपूर्वक सुख देंगे और तो और गुरु नानक जयंती या हर सिख त्योहारों पर यहां की रौनक 10 गुना बढ़ जाती है।

लाजवाब Street Food

मैंने लखनऊ की एक खास बात देखी है कि यहां हर बड़ी या प्रमुख जगहों पर आपको कमाल का Street Food खाने को मिलेगा ठीक उसी तरह आपको नाका हिंडोला में भी तरह-तरह की Street Food खाने को मिलेंगी और यहां के फेमस Tunday Kababi जहां के गलौटी कबाब और शीरमाल बेहद लोकप्रिय हैं।

naka hindola tunday kababi

नाका हिंडोला आने वालों के लिए ज़रूरी Tips

अगर आप नाका हिंडोला खरीदारी करने या घूमने आ रहे हैं तो कुछ बातों का ज़रूर ध्यान रखें:

  • मोल-भाव: नाका हिंडोला में मोल-भाव करना बहुत ज़रूरी है क्योंकि यहां पर दुकानदार कोई भी कीमत बोल देते हैं, वो ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उनको पता है कि Customer उनसे मोल-भाव ज़रूर करेगा और कीमत कम करवाएगा इसलिए वो 30% से 40% ज़्यादा ही कीमतें बताते हैं, हालांकि सब ऐसा नहीं करते लेकिन यह सच है।
  • धोखाधड़ी से सावधान: अगर आप कोई ऐसा सामान ले रहे हैं जिसमें जानकारी होना ज़रूरी है तो आपको ध्यान देना होगा, जैसे अगर आप कोई Sound System ले रहे हैं तो किसी ऐसे को ले जाएं जिसे इसकी समझ हो या आप कुछ Google करके अच्छे से Check कर लें क्योंकि Electronics Item में आपको यह नहीं पता कि अंदर और कैसा सामान लगा है या क्या Original Brand है कि नहीं।
  • Parking की समस्या: नाका हिंडोला Market बहुत ही ज़्यादा भीड़-भाड़ वाला इलाका है इसलिए अगर आप यहां आना चाहते हैं तो मेरी सलाह है कि आपको Bike या Auto से आना चाहिए क्योंकि अगर आप Car से आएंगे तो Parking की जगह मिलना मुश्किल हो जाएगा।
  • Market का साप्ताहिक अवकाश: नाका हिंडोला की बड़ी या मुख्य दुकानें गुरुवार (Thursday) को बंद रहती हैं हालांकि ज़रूरी सामान मिल जाता है लेकिन मुख्य नहीं।
  • सही समय: मेरा मानना है कि आपको नाका हिंडोला शाम को 4PM तक आना चाहिए क्योंकि इस समय दिन रहता है जिससे आप सामान की Quality को अच्छे से देख सकते हैं और इस समय भीड़ भी ज़्यादा नहीं होती।

निष्कर्ष

नाका हिंडोला सिर्फ एक चौराहा या बाज़ार नहीं है; यह लखनऊ की रफ्तार और व्यापारिक भावना को दर्शाता है। जहां यहां का बड़ा गुरुद्वारा आने वालों को शांति और भाईचारे का संदेश देता है, वहीं यहां का विशाल Electronics बाज़ार उत्तर भारत में एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र के रूप में जाना जाता है। नाका हिंडोला का स्थानीय दौरा हर किसी के लिए एक यादगार अनुभव साबित हो सकता है, क्योंकि यहां कम Budget में बेहतरीन Gadgets खरीदने, स्वादिष्ट खाने का आनंद लेने और लखनऊ की असली चहल-पहल को करीब से महसूस करने का मौका मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top