मैं बहुत बार चटोरी गली गया हूँ, कभी काम से और कभी घूमने, और हर बार मुझे यहाँ पर आने में अलग सा लगता है। यहाँ हमेशा भीड़-भाड़ रहती है, बहुत से लोग यहाँ घूमने आते हैं, कुछ फोटो शूट करके, कुछ व्लॉगिंग करके, और कुछ टेस्टी खाना खाने। और डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल पार्क में घूमने आए लोगों की तो यहाँ भीड़ ही लगी रहती है।
अगर आपको भी ऐसी जगहें जाना बहुत पसंद है जहाँ पर नए-नए तरह के खाने-पीने का सामान मिले और माहौल किसी मेले से कम न हो, तो आपको भी यहाँ आना चाहिए। और यहाँ कैसे आना है, कितना ऑटो का किराया लगता है और कौन सा समय सबसे अच्छा रहेगा, ये सब मैं आपको बताऊँगा और मैंने यहाँ पर क्या-क्या किया ये भी बताऊँगा।
तो चलिए, हमारा पॉलिटेक्निक चौराहे से चटोरी गली का ये सफर शुरू करते हैं।
पॉलिटेक्निक चौराहे से चटोरी गली जाने का ऑटो सफर

मैं अपना सफर ऑटो से पूरा करूँगा, जिसमें मैं आपको रास्ते में क्या-क्या स्पेशल है बताता रहूँगा और किस चौराहे का क्या किराया है वो भी बताऊँगा।
सबसे पहले मैं चटोरी गली जाने के लिए ऑटो लूँगा जो मुझे पॉलिटेक्निक चौराहे पर Boom Boom café or restaurant के सामने से मिल जाएगा, खड़े मिल जाएँगे। और जल्दी पहुँचने के लिए मैं बड़े वाले ऑटो लूँगा जैसे:
- Mahindra का Blue रंग वाला ऑटो
- TVS का Blue या Black रंग वाला बड़ा ऑटो
- और Montra का स्टाइलिश ऑटो
जल्दी पहुँचने के लिए Mini metro वाले छोटे ऑटो नहीं लेने, वरना बहुत टाइम लगेगा क्योंकि वो बहुत धीरे चलते हैं।
मैंने ऑटो वाले से पूछा कि वो चटोरी गली जाने का कितना किराया लेगा, तो उसने मुझे 20 रुपये कहे जो बिल्कुल सही है, इसलिए मैं ऑटो में बैठ गया और चल दिया।
चटोरी गली के रास्ते में आने वाली जगहें और खास बात
पॉलिटेक्निक से चलने के बाद रास्ते में सबसे पहले एक मोड़ पर बहुत सी दुकानें लगी हुई थीं, जहाँ पर बहुत से खाने-पीने का सामान मिलेगा, जैसे मोमोज़, वेज कबाब रोल और भी बहुत कुछ। और यहाँ शाम को Tea Stall पर बहुत अच्छी चाय मिलती है जिसकी कीमत सिर्फ 10 रुपये है।
वहाँ से आगे जाने पर आपको सर्विस लेन पर ही Wave Cinema मिलेगा जो एक बहुत बड़ा मॉल और मूवी थिएटर है और वहाँ पर एक ही समय पर 2 मूवी चल सकती हैं, इसलिए ये मॉल बहुत प्रसिद्ध है।

Wave Mall से आगे जाने पर लोहिया पथ के पुल पर जाते हुए हम चटोरी गली के लिए आगे बढ़ते हैं। इस पुल के खत्म होते ही आपको दूसरे पुल पर चढ़ना है और मसक काली चौराहे पर पहुँचना है।
दूसरे पुल पर पहुँचते ही आप मसक काली चौराहे पर पहुँच जाएँगे, और पॉलिटेक्निक से मसक काली चौराहे तक का किराया 10 रुपये है, लेकिन हमें और आगे जाना है इसलिए हम चलते हैं। आगे जाने पर एक बहुत बड़ा और सुंदर चौराहा आएगा जिसका नाम समता मूलक चौराहा है, और ये काफी बढ़िया तरीके से डिज़ाइन किया गया है और यहाँ छत्रपति शाहूजी महाराज, संत नारायण गुरु और महात्मा ज्योतिबा राव फुले की मूर्ति भी लगी है।

समता मूलक चौराहे से मैंने लेफ्ट लिया और लोहिया पथ के लिए आगे बढ़े और फिर गोमती नगर चौराहे पर पहुँच गए, जहाँ से मैं जिस रोड पर हूँ उस रोड के लेफ्ट से दूसरी रोड से हमें चटोरी गली के लिए जाना था, लेकिन ऑटो वाले ने अंदर जाने से मना कर दिया, कहा कि सिर्फ चौराहे तक ही जा सकते हैं। इसलिए मैंने 20 रुपये देकर पैदल चलने लगा।
चटोरी गली में खाने-पीने की क्वालिटी और कीमतें

अब मैं चटोरी गली के अंदर पहुँच गया हूँ और 5PM का वक्त है, इसलिए सभी दुकानें लग चुकी हैं और बहुत से लोग भी आ रहे हैं। और मैं आपको यहाँ के खाने-पीने वाली चीज़ों की क्वालिटी और कीमतों के बारे में बताऊँगा और यहाँ की मशहूर दुकान Korean food के बारे में बताऊँगा।
सबसे पहले मैं स्पाइसी पिज़्ज़ा की दुकान पर पहुँचा और एक 6-inch पिज़्ज़ा लिया जो मुझे 70 रुपये का मिला जो बहुत ही अच्छा था। और मैंने कुछ और जगह पर भी खाने-पीने की चीज़ें खरीदीं जो भी काफी अच्छी हैं। और फिर मैं फेमस Korean Sushi वाली दुकान पर पहुँचा, जहाँ मैंने एक प्लेट नॉर्मल sushi ली जो मुझे 200 की मिली और इसका स्वाद मुझे ठीक ही लगा, शायद मुझे Korean food की आदत नहीं है इसलिए ज्यादा अच्छा नहीं लगा।
चटोरी गली में कुछ चीज़ों का आपको विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि यहाँ आप कहीं पर भी कूड़ा नहीं फेंक सकते हैं, हमेशा कूड़ेदान में ही कूड़ा फेंकें। और अगर आप बाइक से आए हैं तो आप बाइक को अंदर नहीं ला सकते, बाइक को बाहर ही खड़ा करना होगा।
कैब का किराया
पॉलिटेक्निक से चटोरी गली जाने के लिए आप कैब या राइड बुकिंग भी कर सकते हैं जिसमें सबसे प्रसिद्ध Rapido और Uber हैं, जिनकी सर्विस मैंने भी ली है और आपको बहुत जल्दी अपने स्थान पर पहुँचा देंगे, जिसका किराया —
- बाइक का किराया 50-60 रुपये
- ऑटो का किराया 70-85 रुपये
- Cab Economy कार का 130-150
- Cab Premium 140-160
- Cab XL का 220 से 250
Note: ये सभी किराए मेरे अकाउंट के अनुसार हैं इसलिए आपके कीमत कम-ज्यादा हो सकती है और समय के साथ बढ़ भी सकती है।
अंतिम विचार
चटोरी गली काफी समय से बहुत फेमस और आकर्षक खाने-पीने की जगह है और लगभग हर दिन सैकड़ों लोग यहाँ आते हैं। और पॉलिटेक्निक से यहाँ आने के लिए आप बहुत से तरीके या वाहनों का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि ये बहुत ही ज्यादा शहरी इलाका है, इसलिए यहाँ हर वक्त थोड़ा ट्रैफिक तो रहता है। लेकिन अगर आप Rapido या Uber जैसी कैब सर्विस से आते हैं तो भले ही पैसे थोड़े ज्यादा लगें, लेकिन टाइम कम लगेगा और ट्रैफिक में भी आराम रहेगा।
और अगर आप पॉलिटेक्निक का रास्ता या किराया भी जानना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के ब्लॉग सेक्शन में जाकर पोस्ट्स को देख सकते हैं जिनसे आपको और मदद मिलेगी।

मैं प्रियांशु राज हूँ; मैं लखनऊ के आस-पास की जगहों को देखूँगा और आपके घूमने-फिरने के लिए सबसे अच्छे रास्ते और तरीके बताऊँगा।